
दून पुलिस ने स्कूली छात्राओं के बीच पहुँचकर जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय सभावाला में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में दून पुलिस ने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए छात्रों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई तथा अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देने से होने वाले नुकसान बताए। साथ ही एनएसएस शिविर के माध्यम से अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशा-मुक्त एवं साइबर-सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post