स्वाति एस. भदौरिया जिलाधिकारी Pauri Garhwal के निर्देश पर जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीमों ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान के दौरान Kotdwar के लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। उपजिलाधिकारी Sandeep Kumar के नेतृत्व में टीम ने वाहन को पकड़कर सिलेंडर जब्त किए और चालक के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी।
जिले में चलाए गए अभियान के तहत कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया और दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी Arun Kumar Verma ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और निर्धारित अवधि के बाद ही गैस बुकिंग कराने की अपील की।












Discussion about this post