जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि Bahadrabad विकासखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच में सामने आया कि ज्वालापुर क्षेत्र के पावधोई राम रहीम कॉलोनी निवासी शाहीन और उस्मान ने अपनी पुत्री अक्षा का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वर्ष 2009 का हस्तनिर्मित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर सीआरएस पोर्टल पर 18 फरवरी 2026 को ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
बाद में जांच के दौरान पता चला कि जिस जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, अतमालपुर बौंगला में वर्ष 2008 में जन्म होने का दावा किया गया था, उस समय अस्पताल अस्तित्व में ही नहीं था। इससे स्पष्ट हुआ कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र जारी कराया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और कूटरचना सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने तथा जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post