रुड़की की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां पूर्व मेयर गौरव गोयल आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके समर्थन में भारी भीड़ देखने को मिली।
ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। गोयल ने कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए राजनीति में रहे हैं और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है।
उनके इस कदम को रुड़की की सियासत में बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले चुनावों में असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
गौरव गोयल (पूर्व मेयर रुड़की)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post