प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से जुड़े 10 अहम मुद्दों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकित भंडारी हत्याकांड, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शराब और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।
गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता के ये सवाल प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचेंगे और उन पर जवाब भी मिलेगा।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post