AIIMS Rishikesh ने भर्ती के नाम पर हो रही ठगी के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर एमटीएस, ऑफिस अटेंडेंट और वार्ड अटेंडेंट पदों के लिए जारी किए जा रहे आवेदन पूरी तरह फर्जी हैं और इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपनिदेशक (प्रशासन) Lt. Col. Gopal Mehra ने बताया कि एम्स केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी करता है और किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करता। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नौकरी के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों से सतर्क रहें।
संस्थान ने फर्जी फेसबुक पेज चलाने वालों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई कर्मचारी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Arun Sharma










Discussion about this post