थराली-देवाल-वाण मोटरमार्ग पर बंदरढौन सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत लगभग 32 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जा रहा है, लेकिन कई जगह मिट्टी के ढेर पर लगाए गए वायरक्रेट और दीवारें शुरूआत में ही धंसने लगी हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने आरोप लगाया कि मुख्य ठेकेदार द्वारा काम छोटे-छोटे ठेकेदारों में बांटने से गुणवत्ता प्रभावित हुई है। उन्होंने विभाग और ठेकेदार पर लीपापोती और कमीशनखोरी के आरोप लगाए। वहीं पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने भी कार्य में अनियमितता बताते हुए कहा कि यदि छोटे टेंडर जारी किए जाते तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता और गुणवत्ता भी बेहतर रहती।
ज्येष्ठ उप प्रमुख दीपक गड़िया ने कहा कि राजजात जैसी महत्वपूर्ण यात्रा के लिए स्वीकृत धनराशि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधि आंदोलन को मजबूर होंगे।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन जोन में मिट्टी के ढेर पर वायरक्रेट लगाने से भविष्य में सड़क को भारी नुकसान हो सकता है, खासकर राजजात के दौरान यातायात दबाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रवीण पुरोहित – ब्लॉक प्रमुख -थराली
दीपक गड़िया – ज्येष्ठ प्रमुख- देवाल
डा. जीतराम पूर्व विधायक- 05 थराली विधानसभा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post