
देहरादून नगर निगम की सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह से तकनीकी निगरानी के दायरे में आ गई है। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस डिजिटल सिस्टम के बारे में बताया कि पहले नगर निगम की सफाई व्यवस्था पीएमसी कंपनियों के माध्यम से होती थी, जिनमें कई टीमें और अलग-अलग सुपरविजन सिस्टम चलते थे। इससे यह पता करना मुश्किल होता था कि कौन सी गाड़ी किस वार्ड में गई या नहीं गई, कौन कर्मचारी कहां तैनात है और किसका क्या जिम्मा है।
अब सारी व्यवस्था एक ही प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी है। कौन सी गाड़ी किस वार्ड में गई, कितने वाहन मरम्मत में हैं, कितने कार्यरत हैं, कहां कूड़ा उठाया जा रहा है और कहां नहीं,इन सभी जानकारियों की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी। कर्मचारियों और वाहनों के मोबाइल नंबर सहित सभी विवरण निगम के पास उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नगर निगम हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएगा ताकि कचरा फेंकने जैसी गतिविधियों पर सीधी निगरानी रखी जा सके। मेयर ने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने से स्वच्छता और सफाई व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
सौरभ थपलियाल,मेयर,देहरादून
Reported By:Shiv Narayan













Discussion about this post