Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की समीक्षा: सीएम धामी ने हर घर जल का लक्ष्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
August 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
3
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन और योजनाओं के नियमित संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने हर घर जल का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने और शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में नल कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन की संख्या से तय नहीं होगी, बल्कि प्रत्येक घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचना जरूरी है। उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।

लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन और लंबित पेयजल योजनाओं को मिशन मोड में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही जनपदवार लक्ष्य, समयसीमा और जवाबदेही तय की जाए। अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने के निर्देश दिए गए।

पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर

सीएम धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्भरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रत्येक जनपद में जलापूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था विकसित करने तथा योजनाओं के संचालन और रख-रखाव के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इसे भी पढ़ें

BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026
Student Union Elections

DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026-27: नवदीप राणा अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

September 30, 2026
Pind Daan

पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विदेशी श्रद्धालुओं ने भी किया पिंडदान-तर्पण

September 30, 2026
Kishau Dam

किशाऊ बांध पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज, सतपाल महाराज बोले- आपत्तियों का होगा परीक्षण

September 30, 2026

15,540 योजनाएं पूरी, 1,015 पर काम जारी

बैठक में बताया गया कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल 16,555 योजनाओं में से 15,540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। राज्य की औसत प्रगति 92.46 प्रतिशत है, जबकि 1,015 योजनाएं अभी प्रगति पर हैं।

ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में कुल 14.48 लाख ग्रामीण परिवारों में से 14.20 लाख परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

वहीं, राज्य के 14,979 गांवों में से 9,796 गांवों में हर नल से जल की उपलब्धता का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष पात्र परिवारों और गांवों में भी कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

मोरी में SIR शंका-समाधान-संवाद कार्यक्रम, छात्रों को बताया मतदान का महत्व

Next Post

पीआईबी देहरादून ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Next Post
plantation

पीआईबी देहरादून ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

dengue

देहरादून में डेंगू के 62 मामले, 5 एक्टिव केस; स्वास्थ्य विभाग ने बताया स्थिति नियंत्रण में

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon police

सड़क किनारे शराब पीने वालों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस

11 months ago
Snowfall

न्यू ईयर पर हुई उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले क्षेत्र में सूखा पड़ा

9 months ago
Doon SSP

एनआरआई महिला की भूमि से खेला भूमाफियाओं ने, देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की

10 months ago
Kotswar

चार साल बाद खुला परशुराम चौक का कट, लोगों ने ली राहत की सांस

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
  • DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026-27: नवदीप राणा अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित
  • पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विदेशी श्रद्धालुओं ने भी किया पिंडदान-तर्पण

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026
Student Union Elections

DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026-27: नवदीप राणा अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol