
देहरादून में दून पुलिस का सख्त रुख सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर गिरा पुलिस का डंडा। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर शाम चेकिंग अभियान चलाते हुए सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पी रहे 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने इन सभी को बस में बैठाकर थाने लाया,मानो शराबियों की पूरी “बारात” ही थाने पहुँच गई हो। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
दून पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़कें पिकनिक स्पॉट नहीं हैं और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की चेतावनी सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई…
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post