
किच्छा की नई मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। सरकार ने एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई सरकारी क्रय केंद्रों पर पोर्टल न खुलने के कारण किसानों का धान तौल नहीं हो पा रहा है।
सरकारी समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय है, लेकिन खरीद केंद्रों के ठप होने से किसान मजबूर होकर अपना धान निजी राइस मिलों में 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचने को विवश हैं। किसानों ने जल्द पोर्टल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
वहीं कुछ केंद्रों पर आज तौल शुरू होने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कई किसानों ने मंडी से तिरपाल न मिलने की शिकायत भी की है।
किसान
किसान
किसान
मोहन चंद जोशी – सचिव, मंडी समिति
ओम नारायण मिश्रा – S.M.O
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post