
विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण कूच कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं, बैरिकेडिंग के चलते सिमली और जंगलचट्टी में भीषण जाम लग गया, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी फंस गए।
जाम में फंसने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसा तरीका नहीं अपनाया जाना चाहिए जिससे आम लोगों का समय बर्बाद हो और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े।
उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करके विधानसभा सत्र को प्रभावित करना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान यातायात बाधित होने से सड़क पर चल रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक, ऋषिकेश।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post