
आने वाले त्योहारों के मद्देनजर मंगलौर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है वहीं पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेश के बाद मंगलौर ने आज सर्राफ़ा व्यापारियों के साथ एक बैठक कर सभी को अपनी अपनी दुकानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाने की हिदायत दी वही मंगलौर हाई वे पर संघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के चालान काटे तो कुछ को सीज़ भी किया गया…
मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने बताया कि एस एस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेशों के बाद त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है इसी को लेकर आज सुबह नगर के सभी सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपनी अपनी दुकानों के बाहर सी सी टी वी कैमरे लगाने की बात कही गई है ताकि किसी भी तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत मिल सके वही उन्होंने बताया कि आज मंगलौर बस अड्डे पर चेकिंग कर बिना नम्बर प्लेट के वाहनों का चालान काटा गया और कुछ को सीज़ भी किया गया उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
विवेक कुमार (मंगलौर सी ओ )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post