
देहरादून में विश्व की सबसे लंबी यात्रा एवं विश्व प्रसिद्ध हिमालयी सचल महाकुंभ – नंदा देवी राजजात 2026 के सफल संचालन को लेकर देहरादून के टिहरी हाउस, राजपुर रोड में ठाकुर भवानी प्रताप सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विद्वानों ने राय व्यक्त की कि राजजात के सभी अनुष्ठान शास्त्रीय एवं परंपरागत विधि से सम्पन्न किए जाएँगे तथा यात्रा को और अधिक दिव्यता व भव्यता प्रदान की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संपूर्ण अनुष्ठानों की रिकॉर्डिंग की जाएगी और शासन–प्रशासन से अधिकतम सहयोग लिया जाएगा। साथ ही 11 जनवरी 2026 को नंदा देवी राजजात के ऐतिहासिक-पौराणिक पक्षों, जागरों एवं दस्तावेजी परंपराओं पर शोध करने वाले विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर ठाकुर भवानी प्रताप सिंह और लेखक डॉ. बीरेन्द्र सिंह कुंवर ने नंदा देवी एवं राजजात से जुड़े ऐतिहासिक-पौराणिक तथ्यों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post