देहरादून में अपनी लंबित मांगों को लेकर वकीलों का विरोध शनिवार को और तेज हो गया। सैकड़ों वकीलों ने प्रिंस चौक से गांधी रोड, तहसील, दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर तक रैली निकाली। दो कतारों में निकली इस रैली ने कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम कर दिया।
घंटाघर पर प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता हरिद्वार रोड स्थित अदालत के सामने धरनास्थल पर इकट्ठा हुए। रैली लगभग दोपहर 12 बजे समाप्त हुई, लेकिन इस दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में सभी कामकाज पूरी तरह बंद रहे।
बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि संघर्ष समिति द्वारा सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर अब तक ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिसके चलते आंदोलन को मजबूरी में विस्तार देना पड़ रहा है।
चन्द्रशेखर तिवारी, सदस्य – बार काउंसिल उत्तराखंड
पंकज क्षेत्री, अधिवक्ता
मनमोहन शर्मा, अधिवक्ता
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post