जनपद देहरादून में आमजन की सुरक्षा के लिए दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज 29 नवंबर को पूरे जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक जांच की गई।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 1400 से अधिक वाहनों व 2700 से अधिक व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक सत्यापन किया। बाहरी राज्यों से आने वालों से विशेष पूछताछ की गई तथा नियम उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
दून पुलिस का यह चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तहत निरंतर जारी रहेगा।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post