
उत्तराखंड को जल्द बेहतर रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिल सकती है। दिल्ली और मेरठ के बीच संचालित नमो भारत ट्रेन को देहरादून और ऋषिकेश तक विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान इस सेवा को उत्तराखंड तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।
अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मेरठ-दिल्ली रूट पर नमो भारत ट्रेन को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और एक दिन में रिकॉर्ड सवा लाख लोगों ने यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर भारत सरकार ने ट्रेन सेवा को देहरादून और ऋषिकेश तक विस्तार देने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी है।
बंशीधर तिवारी, अपर सचिव मुख्यमंत्री
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post