
देहरादून के झंडा बाजार स्थित मालीयान मोहल्ले से एक घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई। समुदाय विशेष के 17 वर्षीय युवक पर 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपी के परिवार पर दुकान का नाम बदलकर हिंदू नाम से कारोबार करने का भी आरोप लगा। सूचना पर हिंदु संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड आ गया और पुलिस बल तैनात हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सी-ओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने तहरीर के आधार पर बताया कि समुदाय विशेष के घर पर किराये के कमरे में किशोरी व उसका परिवार रहता था।
18 जून को लक्खीबाग क्षेत्र में किशोरी की माँ ने तहरीर दी कि रात 1 बजे उनकी बेटी वॉशरूम गई थी। वापस न आने पर देखने गईं तो बेटी रो रही थी। कारण पूछने पर किशोरी ने बताया कि मकान मालिक के भांजे ने जबरन बाथरूम में खींचकर बलात्कार करने का प्रयास किया। स्वप्निल मुयाल ने बताया की मामले का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post