Thursday, October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार का 25 हजार का इनामी बदमाश ऋषिकेश से गिरफ्तार

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक सैमसंग मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 11, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Doon Police
3
VIEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के 25 हजार रुपये के इनामी और वांछित अपराधी मोहम्मद नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को बिहार पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतामढ़ी का वांछित अपराधी मोहम्मद नसीम अख्तर अपने भाई वसीम की पैरवी और सहायता के लिए ऋषिकेश आया हुआ है। वसीम कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके द्वारा किसी गंभीर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई थी।

सूचना के आधार पर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से अभियुक्त के नटराज फ्लाईओवर, हरिद्वार रोड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
CM Dhami

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

October 29, 2026
Haridwar

पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन

October 29, 2026

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक सैमसंग मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने भाई वसीम और अन्य साथियों के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि लूट के दौरान पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसका भाई वसीम अपने साथियों के साथ ऋषिकेश स्थित ससुराल आ गया था। हालांकि, ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। नसीम अख्तर अपने भाई से मिलने और बिहार पुलिस से बचने के लिए ऋषिकेश आया था तथा ट्रेन के जरिए फरार होने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस का जखीरा बरामद

Next Post

लक्सर-रुड़की हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, खनन सामग्री से भरा ट्रक पलटा

Next Post
Accident

लक्सर-रुड़की हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, खनन सामग्री से भरा ट्रक पलटा

RTO

देहरादून की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे 100 नहीं इलेक्ट्रिक बसे

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Gairsain

गैरसैंण में नया अध्याय: 2026 में दूसरी बार विधानसभा सत्र, पहली बार एक साल में दो आयोजन

2 days ago
चारधाम यात्रा: टिहरी में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, अब तक 800 से अधिक वाहनों के चालान, ARTO की सख्त चेतावनी

चारधाम यात्रा: टिहरी में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, अब तक 800 से अधिक वाहनों के चालान, ARTO की सख्त चेतावनी

6 months ago
goat

धार्मिक आकृति की अंकित वाले बकरे की कीमत लगी करीब 65 लाख रुपए

12 months ago
digital initiative

मुख्यमंत्री ने हैलो हल्द्वानी एप का लोकार्पण किया, शिक्षा और संस्कृति में डिजिटल पहल

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली
  • उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश
  • बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Urmilla

उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

October 29, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में एग्रीस्टैक योजना की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol