
देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाते हुए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा एवं अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अन्य सेवा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी दी गई। जनपद के सभी थाना, चौकी एवं कार्यालयों में भी झंडारोहण कर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post