
देहरादून में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन का संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा से ही संभव है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post