
देहरादून में जिला प्रशासन ने आयुध (संशोधन) नियम-2019 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले 827 शस्त्र लाइसेंस एक साथ निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय और उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुपालन में की गई।
जिला प्रशासन ने निर्धारित सीमा से अधिक शस्त्र रखने वाले 54 शस्त्र धारकों जो कि (शूटिंग खेल से जुड़े लाइसेंस को छोड़कर) के सभी अतिरिक्त शस्त्र व लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर एनडीएएल-एएलआईएस पोर्टल से विलोपित कर दिए। इसके अलावा, एनडीएएल-एएलआईएस पोर्टल पर यूआईएन जनरेट न कराने वाले 773 शस्त्र धारकों के लाइसेंस भी शासनादेशों के तहत निरस्त किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सभी शस्त्र धारकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post