
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में आपदा मोचन एवं न्यूनीकरण निधि के तहत विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में जनपदों से प्राप्त भू-स्खलन, बाढ़ सुरक्षा और ड्रेनेज से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को नदियों की ड्रेजिंग/माइनिंग की एसओपी जल्द जारी करने और कटान प्रभावित क्षेत्रों के लिए चैनलाइजेशन योजना बनाने के निर्देश दिए। विभिन्न जिलों में बाढ़ सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और जल निकासी से जुड़े कई करोड़ रुपये के कार्यों को हरी झंडी दी गई।
इसके अलावा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत लगभग ₹34 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि के प्रस्तावों को भी कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया। इन फैसलों से प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post