देहरादून में डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजय शर्मा शामिल हुए। वहीं उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से उत्कृष्ट शिक्षा व प्रशिक्षण के माध्यम से देश सेवा का आह्वान किया।

समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा पूर्व छात्र डॉ. अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान के लिए डीएवी परम रक्तवीर नायक अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post