इसे भी पढ़ें
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक Ritu Khanduri Bhushan ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले उन्होंने वार्ड नंबर-36 लोकमणिपुर में कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिया, जहां लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद झंडीचौड़ स्थित शिव मंदिर में आयोजित महिला होली मिलन कार्यक्रम में भी उन्होंने महिलाओं के साथ उत्सव मनाया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
दोपहर में अपने कैंप कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं शाम को कुमकुम गार्डन में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में भी उन्होंने सहभागिता की, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होली का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह से वे अभिभूत हैं और प्रदेश सरकार कोटद्वार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।












Discussion about this post