भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की शीतलहर के साथ साथ ठंड का सितम जारी है, जिसके चलते बामणी गांव के समीप बहने वाली ऋषि गंगा का पानी भी जमकर फ्रीज हो गया है, यही नहीं निर्माणाधीन एराइवल प्लाजा के समीप बद्रीश झील में भी पाले की मोटी परत जम चुकी है, बदरी पुरी में रात का तापमान माइनस 8से 13तक चला जा रहा है…
, ब्रह्म मुहूर्त के समय तो माइनस 16 तक के तापमान में धाम में ठंड ओर ठिठुरन से हालात ओर भी बेकाबू हो रहे हैं चरण पादुका छेत्र से लेकर माना भीम पुल छेत्र में भी झरने और झीलें जम गई हैं, सूर्योदय के बाद कही जाकर बदरी पुरी में गुनगुनी धूप के साथ तीर्थ यात्रियों को राहत पहुंच रही है, अभी कपाट बंद होने में करीब 12दिनों का समय शेष है, ऐसे में बदरी पुरी में दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है,
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post