बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत घिरौली पंपिंग योजना, मण्डलसेरा के कुंती गधेरा और जिला अस्पताल बागेश्वर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और जिला अस्पताल में तिमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मीडिया से संवाद में दीपक रावत ने बताया कि मण्डलसेरा के कुंती गधेरा में अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। जहां दिक्कत है, वहां 900 मीटर की भूमिगत टनल बनाकर गधेरे को पाटा जाएगा। कुंती गधेरा निर्माण और घिरौली पेयजल लाइन को लेकर कार्यदाई संस्था जल निगम से दो दिन में जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल की जर्जर चार एंबुलेंसों को हटाकर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी।
दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post