
देहरादून स्थित दून मेडिकल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में मंगलवार को विकासनगर क्षेत्र से रेफर होकर कई मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे से रात साढ़े नौ बजे तक मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कुल आठ मरीज अस्पताल लाए गए, जिनमें से एक मरीज ने कोई गंभीर चोट न होने के कारण भर्ती होने से इनकार कर दिया।
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित अरुण ने बताया कि शेष सात मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक मरीज रजब को सर्वाइकल इंजरी होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में रखा गया, हालांकि परिजन उसे आगे के इलाज के लिए पीजीआई ले गए। वर्तमान में अस्पताल में छह मरीज भर्ती हैं, जिनमें एक न्यूरोलॉजी, एक सर्जरी और चार ऑर्थोपेडिक विभाग में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की हालत सामान्य है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पर और जानकारी दी जाएगी।
डॉ अमित अरुण ,EMO दून हॉस्पिटल
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post