
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गढ़ी डाकरा क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण और मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान कम से कम पेड़ों का कटान किया जाए। साथ ही जिन छोटे पेड़ों को हटाना आवश्यक हो, उन्हें अन्य उपयुक्त स्थानों पर ट्रांसप्लांट किया जाए, ताकि क्षेत्र का हरित स्वरूप सुरक्षित बना रहे।
निरीक्षण के दौरान गणेश जोशी ने अधिकारियों को गढ़ी कैंट शहीद स्मारक, डाकरा शहीद स्मारक चौक एवं शिव धाम को प्रस्तावित चौराहे के डिजाइन में शामिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, जिससे बाजार की सुंदरता और धार्मिक महत्व भी कायम रहे।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और बेहतर यातायात व्यवस्था से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post