रामनगर के कोटाबाग मार्ग पर ग्राम बैलपड़ाव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक कार में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत 108 Emergency Ambulance Service की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय Himanshu Tamta निवासी ग्राम सेमलचौड़ बैलपड़ाव के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मामले की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ ही कार चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
डॉ. हिमानी, चिकित्सक,
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post