देश में आगामी 2027 वर्ष में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सभी राजनितिक दल अभी से सक्रिय नज़र आ रहे है__वही प्रदेश भाजपा की बात करे तो कुछ विधानसभा क्षेत्रों में जहाँ भाजपा किन्ही कारणों से विजय होने से वंचित रह गयी थी उन सभी क्षेत्रों में भी जीत का झंडा फहराने के लिए प्रदेश भाजपा कमर कस्ती नज़र आ रही है__
जिसको लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को जीत नही मिल पाई है उन सभी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथो में भाजपा द्वारा समिति गठित कर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की गति को तेज़ कर दिया गया है_प्रदेश महामंत्री ने बताया कि संगठन के तमाम नेता लगातार उन सभी क्षेत्रों में जनसम्पर्क बना रहे है साथ ही हर कार्यकर्ता भाजपा को विजय बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे है__
कुंदन परिहार ने बताया की सरकार द्वारा अन्य क्षेत्रों की तरह उन सभी क्षेत्रों में भी विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते जनता का विश्वास भाजपा के साथ और गहरा होता जा रहा है जिससे कहा जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी विजय भाजपा की पुनः होने वाली है।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported by: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post