
विंटर टूरिज्म और शीतकालीन यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विंटर टूरिज्म हमारे राज्य के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होने वाला है। पिछले वर्ष से ही शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं जैसे व्यापारी, होटल संचालक, ढाबे वाले, टैक्सी चालक जिनका रोजगार पहले छह महीने बंद रहता था, उन्हें अब पूरे बारह महीने काम मिल सके।
उत्तराखंड में शीतकाल यात्रा के दौरान भी अपार संभावनाएं हैं। आज साकरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं और वहां के होमस्टे पूरी तरह भरे हुए हैं। पूरे राज्य में होमस्टे, होटल और अन्य व्यवस्थाएं विंटर टूरिज्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सभी स्टेकहोल्डर्स से पहले ही समन्वय कर लिया गया है और सरकारी अतिथिगृहों व गेस्ट हाउसों में भी आवश्यक शीतकालीन सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
आगे मुख्यमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड आएं, वहीं प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों से विंटर टूरिज्म के लिए उत्तराखंड आने का आह्वान किया है।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post