
देहरादून में आज NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई उस घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन किया, जिसमें DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका झा पर एक प्रोफेसर से अभद्र व्यवहार का आरोप है।
यह प्रदर्शन कांग्रेस भवन, राजपुर रोड पर NSUI देहरादून जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ABVP की गुंडागर्दी और छात्र राजनीति में बढ़ती हिंसा के खिलाफ नारेबाज़ी की।
जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान हर छात्र का कर्तव्य है और जो संगठन इसका उल्लंघन करता है, उसे छात्र राजनीति में रहने का अधिकार नहीं।
उन्होंने कहा कि NSUI शिक्षा संस्थानों में शांति, सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी।
हिमांशु रावत, जिला अध्यक्ष NSUI
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post