भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को काशीपुर से राज्यव्यापी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में वे काशीपुर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
काशीपुर ग्रामीण मंडल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने में बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता अहम है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और समिति सदस्य मौजूद रहे।
प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि महेंद्र भट्ट 5 नवंबर को काशीपुर, किच्छा और रुद्रपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। 6 नवंबर को वे हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे और लालकुआं व कालाढूंगी में भी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। 7 नवंबर को वे हल्द्वानी में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post