देहरादून में बीजेपी द्वारा मंगलवार 17 फरवरी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण माह अभियान शुरू होगा। भाजपा ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला स्तर पर इस प्रशिक्षण अभियान के बाद प्रदेश भर में मण्डल स्तर से राज्य स्तर तक ये अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता साफ तौर पर नजर आ रही है, इसी कड़ी में ये अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी बढ़ चढ़ कर शिरकत करेंगे। जिलास्तरीय इस अभियान में मण्डल स्तर पर अभियान की तिथियों और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होंगी।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष, बीजेपी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post