बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य एवं केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का बीते रोज आकस्मिक निधन हो गया था.उनके निधन से तीर्थ समाज और केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ गई. वह स्वास्थ्य लाभ के बाद केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन तिथि घोषणा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार सुबह ही दिल्ली से पहुंचे थे.इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का निधन मंदिर समिति और तीर्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.उन्होंने वर्षों तक श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा की तथा मंदिर परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष,BKTC
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post