
हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित इंडियन एआई समिट का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका अहम है और इसे आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जोड़कर भारत के ज्ञान व संस्कृति को विश्व तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय पर बल दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है। एआई तकनीक शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, बशर्ते इसका सही दिशा में उपयोग हो।
डॉ. चिन्मय पंड्या ने एआई से जुड़ी नैतिकता, गोपनीयता और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिंता जताई। वहीं स्विट्ज़रलैंड के इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के सेक्रेटरी जनरल मार्टिन चुंगोंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से एआई की वैश्विक भूमिका पर विचार रखे।
इस अवसर पर भारत सरकार के एआई मिशन के सीईओ डॉ. अभिषेक सिंह सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post