
हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में रेड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को अलग से वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में तुलसी चौक से जुलूस निकालकर व्यापारी मायापुर मेला अधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचे और सभा की।
संजय चोपड़ा ने कहा कि नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुसार स्ट्रीट वेंडर्स को समस्त मेला क्षेत्र में वेंडिंग जोन के रूप में स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि हरिद्वार स्मार्ट सिटी की परियोजना में इन्हें शामिल कर नए सिरे से सर्वे कराया जाए और स्वरोजगार का अवसर दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जैसे कुंभ मेला 2021 में व्यवस्था की गई थी, वैसे ही अर्धकुंभ 2027 में भी रेड़ी-पटरी व्यापारियों को उचित स्थान दिया जाना चाहिए।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post