देहरादून के सिनौला क्षेत्र में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 61 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रह के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की टीम मौजूद रही।
इस शिविर का उद्घाटन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा रक्त दान जीवन दान महादान, रक्त की कोई जाति नहीं होती है और जब इंसान को रक्त की आवस्यकता पड़ती है तब इंसान से ही रक्त लेकर पूर्ति की जाती है ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने किया और रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए रक्तदान को “महादान” बताया।
आयोजकों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन देशभर में रक्तदान, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post