इसे भी पढ़ें
एम्स ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्रों के लिए ‘लिविंग कैनवस’ थीम पर बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 125 छात्रों को 25 समूहों में विभाजित कर मानव शरीर रचना विज्ञान से जुड़े विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। छात्रों ने विभिन्न एनाटॉमिकल टॉपिक्स को आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास और विषय की गहन समझ में सहायक होती हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने एनाटॉमी को मेडिकल शिक्षा की आधारशिला बताते हुए सक्रिय और रचनात्मक शिक्षण पद्धति पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. बिमलेश जोशी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ‘लीगल फ्रेमवर्क लावारिस बॉडीज’ विषय पर गेस्ट लेक्चर भी आयोजित किया गया, जिसमें लावारिस शवों के कानूनी और नैतिक प्रबंधन पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।












Discussion about this post