Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अलकनंदा पर बन रहा 156 करोड़ का पुल और सुरंग, चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: गणेश जोशी

जिलाधिकारी ने बताया कि पुल का वेट ट्रायल 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहने पर परियोजना को 15 अगस्त 2026 तक यातायात और यात्रा संचालन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Inspection
1
VIEWS

उत्तराखण्ड सरकार के कृषि, सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनपद भ्रमण के प्रथम दिवस पर अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल एवं सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 200 मीटर लंबा आधुनिक पुल और 900 मीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो भविष्य में चारधाम यात्रा और स्थानीय यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

निरीक्षण के दौरान विशाल मिश्रा ने परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडेय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुल का वेट ट्रायल 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहने पर परियोजना को 15 अगस्त 2026 तक यातायात और यात्रा संचालन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुल और सुरंग तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा मार्गों की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे यात्रा सीजन में लंबे जाम की स्थिति बनती है। पुल और सुरंग के निर्माण के बाद दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने परियोजना की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें

alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
Kumbh

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

September 14, 2026
awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आधुनिक और मजबूत यातायात सुविधाओं का विकास समय की मांग है। यह परियोजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है, जिससे यात्रा मार्गों पर सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। ऐसे में इस प्रकार की आधारभूत संरचना परियोजनाएं यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल और सुरंग के संचालन में आने के बाद यात्रा मार्गों पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

उन्होंने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सड़क, पुल, सुरंग और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिल रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-12-at-19.11.31.mp4

मंत्री गणेश जोशी

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post
Protest

केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tribute

पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी ने दी श्रद्धांजलि

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Politics

राहुल गांधी के देहरादून दौरे पर भाजपा का तंज, बोली- देवभूमि में सच बोलें

2 months ago
Press Meeting

International Yoga Festival 2026 16–22 मार्च तक, सीएम Dhami करेंगे उद्घाटन

6 months ago
Dehradun

साइकेट्रिक मरीज ओपीडी से भागा, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मामला

6 months ago
Goldsmith Society

रुड़की: स्वर्णकार समाज की बैठक

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट
  • हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज
  • कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol