Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति वैश्विक मंच पर कमजोर थी, जबकि आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो चुका है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 12, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
1
VIEWS

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है और देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों पर आधारित एक संक्षिप्त प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति वैश्विक मंच पर कमजोर थी, जबकि आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं संचालित हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों, वाइब्रेंट विलेज योजना तथा होमस्टे मॉडल के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं, जिससे रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिला है।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं माना गांव की महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश यात्रा में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और पिछले 50 दिनों में लगभग 40 हजार श्रद्धालु वहां पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, अनुच्छेद 370 हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), डिजिटल इंडिया, चंद्रयान मिशन तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऐतिहासिक निर्णय और उपलब्धियां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और समग्र विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-12-at-16.51.32.mp4
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन में सुलझाया मासूम के अपहरण का मामला, बच्ची सकुशल बरामद

Next Post

अलकनंदा पर बन रहा 156 करोड़ का पुल और सुरंग, चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: गणेश जोशी

Next Post
Inspection

अलकनंदा पर बन रहा 156 करोड़ का पुल और सुरंग, चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: गणेश जोशी

Protest

केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kundan

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गठित हुईं कोर कमेटियां

3 months ago
Meeting

राज्यपाल ने Hemkund Sahib Yatra तैयारियों पर दिए निर्देश, 23 मई से शुरू होगी यात्रा

6 months ago
Hemant Dwivedi

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अनुपूरक बजट का किया स्वागत

1 year ago
Highcourt

HC से मिली हल्द्वानी दंगे में शामिल दो लोगों को जमानत

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol