उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। 9 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पारित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के दौरान कुल 41 घंटे 10 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान सदन में 4 अध्यादेश और 12 विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिन्हें पारित किया गया। साथ ही पांच सरकारी संकल्प भी सदन में लाए गए। सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा भी की गई।
ऋतु खंडूरी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड
Reported By: Arun sharma










Discussion about this post