देहरादून स्थित सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हो गया। “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर आयोजित इस स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन समारोह में सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी और एसएसपी एसटीएफ देहरादून आईपीएस अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की आकर्षक परेड और पाइप बैंड की प्रस्तुति भी हुई। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समग्र परिणामों में नीलकंठ हाउस ने 28 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि नंदा देवी हाउस दूसरे और त्रिशूल हाउस तीसरे स्थान पर रहा। अतिथियों ने छात्रों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post