
विश्व ट्रॉमा सप्ताह के तहत सोमवार को एम्स ऋषिकेश द्वारा साइकिल रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
रैली संस्थान के गेट नंबर 2 से शुरू होकर चीला मार्ग से होती हुई एम्स परिसर में समाप्त हुई। इसे ट्रॉमा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमर आजम, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. अनीता रानी कंसल और डॉ. रूबी कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में साइक्लिंग के स्वास्थ्य लाभ, फर्स्ट एड और फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग के महत्व पर भी चर्चा हुई।
इसके साथ ही परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से “यमराज उतर आए धरती परः यातायात नियम और सड़क सुरक्षा अभियान” शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post