
देहरादून में आयोजित विरासत महोत्सव के तहत आज आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में करीब 250 स्कूली बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रीच संस्था द्वारा ओएनजीसी के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने हरियाली, पर्यावरण और सामाजिक संदेशों से जुड़ी रंगीन कलाकृतियाँ बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विभिन्न स्कूलों जैसे ओलम्पस हाई स्कूल, दून इंटरनेशनल, आर्मी पब्लिक स्कूल, फिल्फोर्ट, सेंट कबीर और लतिका रॉय संस्था सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान हासिल किए।
कार्यक्रम में बच्चों की ड्राइंग और क्राफ्ट प्रस्तुतियों ने कला के विविध रूपों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया और दर्शकों से खूब सराहना पाई।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post