सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके समर्पण और देश सेवा की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक ही दीपावली के असली नायक हैं।
मंत्री ने कहा कि जब पूरा देश त्योहार मना रहा है, तब हमारे सैनिक देश की सुरक्षा में तैनात हैं — यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post