ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को मजबूत करने के उद्देश्य से आरएचटीसी गढ़ी-श्यामपुर, ऋषिकेश में प्रशिक्षण सह जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्तन कैंसर, मुख कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण, जोखिम कारक, जांच और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

सत्र में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और मेडिकल इंटर्न्स सहित 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही डोईवाला सीएचसी और कुड़कावाला यूएचटीसी में भी कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को समय पर जांच के लिए प्रेरित किया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post