-चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर हरिद्वार में पर्यटन विभाग जोर-शोर से तैयारी में जुटा हुआ है। यहां ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे। जिसके लिए बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी 20 काउंटरों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। जिसमें महिलाओं और विदेशी नागरिकों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
वहीं रजिस्ट्रेशन सेंटर पर चार धाम यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पानी और टॉयलेट जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी का कहना है कि 10 अप्रैल तक सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
सुशील नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, हरिद्वार
Reported by: Rajesh Kumar












Discussion about this post