
चारधाम यात्रा की समाप्ति के बाद अब परिवहन विभाग की तरफ से कॉमर्शियल वाहनों के लिए बनाए गए ग्रीन कार्ड का आंकड़ा जारी किया गया है। इस बात पर चारधाम यात्रा के परिवहन नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने कहा कि इस बार की चारधाम यात्रा सुगम रही है जिसमें इस बार 32 हज़ार से ज्यादा ग्रीन कार्ड बने हैं और इससे हमें 1 करोड़ 95 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई कमर्शियल वाहन बिना ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाकर यात्रा पर आए थे जिसमें सघन चेकिंग के दौरान लगभग 12 हज़ार 500 वाहनों के चालान हुए हैं।
संदीप सैनी, परिवहन नोडल अधिकारी, चारधाम यात्रा
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post